शराब के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार

शराब के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसमें महुआडीह नहर के समीप से टोटो सवार बिरनिया निवासी प्रेमलाल मंडल को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही टोटो को भी जब्त किया गया. वहीं कटेली मोड़ के समीप से विजयनगर निवासी कृष्ण कुमार व जगाय निवासी राहुल आनंद को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि दूबारा शराब सेवन के आरोप में विजयनगर निवासी विकाश कुमार झा गिरफ्तार किया गया. वहीं गिरफ्तार सभी व्यक्ति को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










