बांका में एक ही रात में चोरों ने तीन मोहल्लों में की चोरी, दुकान से लेकर बंद घर तक नहीं बचा सुरक्षित
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 01 Jun 2026 11:36 AM
विज्ञापन
Banka News : रातभर शहर सोता रहा. चोर जागते रहे. बांका में एक ही रात में तीन अलग-अलग इलाकों में हुई चोरी की घटनाओं ने पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
विज्ञापन
बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट
Banka News : बांका शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामले में एक ही रात में तीन अलग-अलग मोहल्लों में चोरों ने दुकान और बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. डीएम कोठी चौक, आश्रमनगर और शकुंतला विहार कॉलोनी में हुई इन वारदातों के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है.प्रिंटिंग प्रेस का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी और नकदी उड़ाई
पहली घटना डीएम कोठी चौक के समीप स्थित राजलक्ष्मी ऑफसेट प्रिंटिंग प्रेस में हुई. अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और इनवर्टर, बैटरी, सीपीयू समेत करीब दो हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. दुकान संचालक सिंटू यादव ने बताया कि वह दिल्ली गए हुए थे. लौटने पर जब दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती उपकरण गायब मिले. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.आश्रमनगर में किराना दुकान और गोदाम बना निशाना
दूसरी वारदात आश्रमनगर मोहल्ले में हुई. जहां चोरों ने देर रात किराना दुकान और गोदाम का ताला तोड़ दिया. दुकानदार विनोद मंडल के अनुसार चोर करीब 25 हजार रुपये नकद, तीन से चार हजार रुपये के सिक्के और 15 से 20 हजार रुपये मूल्य के सामान लेकर फरार हो गए. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई.बंद घर में घुसे चोर, लैपटॉप समेत कई सामान ले गये
तीसरी घटना शकुंतला विहार कॉलोनी में सामने आई. यहां एक बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लैपटॉप, महंगे नल और अन्य सामान चोरी कर लिया. घर मालिक के लौटने पर घटना का खुलासा हुआ. मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं.लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में डर, पुलिस जांच में जुटी
तीनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है ताकि अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










