टोटो और बाइक की टक्कर में बुजुर्ग समेत तीन जख्मी, रेफर

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????
टोटो और बाइक की टक्कर में बुजुर्ग समेत तीन जख्मी, रेफर
बौंसी. टोटो और बाइक की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना शुक्रवार की है. जानकारी के अनुसार गोकुला पंचायत के ठारी हर्रा गांव निवासी 70 वर्षीय टुम्मन यादव अपने 18 वर्षीय भतीजा महेश कुमार के साथ बौंसी बाजार की ओर आ रहे थे. जबकि इसके ठीक आगे तिवारी गांव निवासी रंजीत यादव का 18 वर्षीय पुत्र बमबम यादव जो वर्तमान में अपने ननिहाल ब्रह्मपुर गांव में सरगुन यादव के यहां रहता है. यह भी टोटो से बौंसी की ओर आ रहा था, सिमरा मोड़ के समीप बाइक चालक के द्वारा टोटो को ओवरटेक करने में दुर्घटना हो गयी. घटना में बाइक चला रहे युवक, बुजुर्ग व्यक्ति और टोटो चालक को गंभीर चोटें आयी है. बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद टोटो पलट गया था. स्थानीय लोगों के प्रयास से तीनों को इलाज के लिए रेफरल पता लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर कुमार संजय सुमन द्वारा इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए तीनों को भागलपुर रेफर कर दिया गया है. बुजुर्ग और टोटो चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




