घर से लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार हुए चोर, शिकायत दर्ज

Updated:
विज्ञापन
घर से लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार हुए चोर, शिकायत दर्ज

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चपरी गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात सहित आठ हजार रुपये नकद की चोरी कर ली.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चपरी गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात सहित आठ हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पीड़ित गृहस्वामी मुकुल राय ने बताया कि शनिवार की रात भोजन के बाद पूरा परिवार अपने-अपने कमरों में सो गया था. रात करीब दो बजे उनकी पत्नी रूबी देवी शौच के लिए उठी तो देखा कि बाहर से दरवाजा बंद है. शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य जागे और खिड़की से कपड़ा हटाकर किसी तरह दरवाजा खोला गया. बाहर निकलते ही देखा कि दो कमरों में रखे गोदरेज का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है. तलाशी के दौरान पता चला कि चोर गोदरेज से सोने के जेवरात, कीमती कपड़े सहित नगदी लेकर फरार हो गये हैं. रविवार को गांव के कुछ लोगों ने घर से करीब 300 मीटर दूर काटीकार बहियार में एक बक्सा पड़ा होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित के घर जुट गये और आक्रोश जताया. ग्रामीणों का कहना है कि चपरी गांव में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है. बीते एक सप्ताह में बहियार क्षेत्र से पांच मोटर की चोरी हो चुकी है. बावजूद इसके पुलिस अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पायी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अमरपुर प्रखंड में सक्रिय चोर गिरोह अब बेलगाम हो चुका है. धरनी मोड़ पर शिक्षक निरंजन शर्मा के घर, डुमरामा मोहल्ला में भाजपा नगर अध्यक्ष सौमित्र चटर्जी समेत कई दुकानों और घरों में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाएं इसका सबूत हैं. वहीं पीड़ित गृहस्वामी ने मामले की लिखित शिकायत अमरपुर थाने में दर्ज करायी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है, लेकिन अब तक किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन