दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का समान ले गये चोर

Updated at : 23 Feb 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का समान ले गये चोर

दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों का समान ले गये चोर

विज्ञापन

अमरपुर. शहर के सिहुड़ी मोड़ के समीप धरानी स्थित साक्षी श्रृंगार स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों रूपये की किमती सामान की चोरी कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीडित दुकानदार शहर के वार्ड नंबर आठ निवासी पप्पु साह ने बताया कि सिहुड़ी मोड़ धरानी पर अमरपुर बाजार निवासी कुंदन साह का दुकान किराये पर लेकर अपनी पत्नी के साथ श्रृंगार दुकान चलाता है. रोजाना की भांति शनिवार की रात दुकान बंद कर वह अपने घर चला गया. रविवार की सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो देखा दुकान में लगा ताला टुटा हुआ है और दुकान का सामान बिखरा पड़ा है. उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान का काउंटर तोड़कर उनमें रखा 20 हजार नकद, सिलाई मशीन समेत दो लाख रूपये मूल्य का किमती श्रृंगार का सामान की चोरी कर लिया है. मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया है कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन