घर में घुसकर 12 हजार नकदी सहित ढाई लाख का जेवरात ले भागा चोर

थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है
शंभुगंज. थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है. जिस पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है. चोरों ने क्षेत्र के गुलनी पंचायत अन्तर्गत कुशाहा गांव में मंगलवार की रात एक घर में घुसकर 12000 नगद सहित सोने व चांदी के जेवरात चोरी की है. जानकारी के अनुसार कुशाहा गांव के उत्तम कुमार सिंह हर दिन की भांति अपने घर में सो रहा था. चोर उनके घर में पीछे से चारदिवारी फांदकर घुस गया. जहां एक कमरे में रखा बक्से में रखा करीब ढाई लाख का जेवरात, 12000 रुपया नकद चोरी कर ली. पीड़ित ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी. घटना के बाद पीड़ित गृह स्वामी उत्तम कुमार सिंह ने थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है. जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन कर दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










