इस बार शहीद झामा मैदान में नहीं होगी चुनावी सभा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ प्रशासन की भी तैयारी जोर शोर से चल रही है
बेलहर. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ प्रशासन की भी तैयारी जोर शोर से चल रही है. प्रशासन ने इस बार बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद झामा मैदान प्रांगण को राजनीतिक सभाओं के लिए बंद कर दिया है. शहीद झामा मैदान परिसर में मतदान के लिए डिस्पैच सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है. इस क्रम में मैदान के पास प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय डिस्पैच सेंटर के लिए अधिग्रहण की गयी है. जिसके लिए विद्यालय परिसर के सभी कक्षा को दीवार देकर सील करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है. जहां ईवीएम, वीवीपीएटी मशीन रखी जायेगी. प्रशासन के इस निर्णय से राजनीतिक पार्टियों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ेगा. बेलहर विधानसभा मुख्यालय में अब कोई भी राजनीतिक सभा नहीं हो पायेगी, क्योंकि शहीद झामा मैदान इतना बड़ा एक भी मैदान इस क्षेत्र में नहीं है. इस निर्णय से बेलहर बाजार के स्थानीय व्यवसाइयों को भी चुनाव में जनसभा के दौरान होने वाली बिक्री पर भी प्रभाव पड़ेगा. हालांकि शहीद झामा मैदान परिसर को डिस्पैच सेंटर बनाये जाने पर स्थानीय राजनीतिक पार्टी के कुछ नेताओं ने आपत्ति भी जतायी थी, लेकिन इस पर अभी किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होने का साफ संकेत स्थानीय प्रशासन के द्वारा दिया जा चुका है. बीडीओ कुमार सौरभ ने बताया कि विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रों के लिए बेलहर शहीद झामा मैदान को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है. राजनीतिक जनसभा के लिए तरैया मैदान व अन्य मैदान में जगह दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




