मंदार महोत्सव : दिन में खेल और रात में सजेगी सुरों की महफिल
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :13 Jan 2026 8:34 PM (IST)
विज्ञापन

राजकीय बौंसी मेला सह मंदार महोत्सव में इस बार खेल महोत्सव का भी बड़े पैमाने पर आयोजन होगा. दिन में खेल का आयोजन होगा और रात में यहां सुरों की महफिल सजेगी.
विज्ञापन
बांका. राजकीय बौंसी मेला सह मंदार महोत्सव में इस बार खेल महोत्सव का भी बड़े पैमाने पर आयोजन होगा. दिन में खेल का आयोजन होगा और रात में यहां सुरों की महफिल सजेगी. 14 जनवरी से प्रारंभ होकर 18 जनवरी तक यह सिलसिला चलेगा. पांच दिवसीय इस राजकीय महोत्सव में विविध सांस्कृतिक, खेल व प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. खेल प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल, शतरंज, पतंगबाजी, कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिता शामिल है.
गायकों की सजेगी महफिल, कवि भी करेंगे कविता पाठ
बाॅलीवुड के साथ स्थानीय कलाकार जहां इस बार अपनी गायकी से समां बांधेंगे वही स्थानीय साहित्यकार व कवि कविताओं की महफिल सजाएंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार 14 जनवरी को बाॅलीवुड के पाश्र्व गायक यासिर देसाई व प्रसिद्ध कलाकार सुस्वाति मलिक शाम में सुरों की महफिल सजाएंगे. 15 जनवरी को स्थानीय कलाकार के अतिररिक्त बाॅलीवुड की पाश्र्व गायिक कविता पौडवाल व प्रसिद्ध गायक सावन सावरे अपने गीतों से झुमाएंगे. 16 जनवरी इंडियन आयडल फेम सह बाॅलीवुड सिंगर कपिल थापा अपनी प्रस्तुति देंगे. इसी कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायिका सुभो श्रीऔर प्रसिद्ध गायक राकेश कुमार सानू भी गाने गाएंगे. 17 जनवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




