पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

शहर के विश्वम्भरचक गांव के समीप सोमवार की रात ऑटो एवं बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो जाने के बाद युवक का शव जब किसनपुर गांव पहुंचा
अमरपुर. शहर के विश्वम्भरचक गांव के समीप सोमवार की रात ऑटो एवं बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो जाने के बाद युवक का शव जब किसनपुर गांव पहुंचा तो मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की मां पुनम देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. शव पहुंचने की सूचना मिलते ही पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी, उपमुखिया सुनील कुमार, पैक्स अध्यक्ष सुनील यादव, समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव समेत पंचायत के गणमान्य लोग मृतक के आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक राहुल कुमार काफी मृदुल व मिलनसार प्रवृत्ति के युवक थे. मृतक तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था, जो बीए पार्ट थ्री की तैयारी सर्वोदय नगर कॉलेज बांका से कर रहा था. मृतक का अन्य भाई रंजीत कुमार, शिवनंदन कुमार तथा बहन रिमझिम कुमारी एवं शिवानी कुमारी भी पुरी लगन के साथ पढ़ाई कर रही है. मृतक के पिता बेचन साह बैंगलौर में रहकर कपड़े की फैक्ट्री में कार्य करता है. परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम राहुल अपने मित्र बेला गांव निवासी श्रवण कुमार के साथ बाइक लेकर अमरपुर बाजार खरीदारी करने गया था. सोमवार की देर रात पता चला कि सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद किसनपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










