जीएसटी पदाधिकारी के आने की सूचना पर दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी का माहौल

Updated:
विज्ञापन
जीएसटी पदाधिकारी के आने की सूचना पर दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी का माहौल

दुकानदारों के बीच अफरा-तफरी का माहौल

विज्ञापन

अधिकतर दुकानदार अपनी दुकाने बंद कर हुआ फरार. अमरपुर. शहर में सोमवार की संध्या जीएसटी पदाधिकारी का वाहन बस स्टैंड पर आकर रूक गयी. जीएसटी पदाधिकारी के आने की सूचना शहर के दुकानदारों के बीच आग की तरह फैल गयी. सूचना मिलने पर अधिकतर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गये. देखते ही देखते शहर में अवस्थित रेडिमेड दुकान, दवा दुकान, किराने की होलसेल दुकान समेत 90 फीसदी दुकानो का शटर गिर गया. बताते चलें अमरपुर शहर बांका जिले के सबसे बड़ी व्यवसायी मंडी के रूप में जानी जाती हैं. प्रतिवर्ष औसतन लगभग चार अरब का कारोबार होता है. सभी दुकानो के गेट पर जीएसटी नंबर अंकित करना अनिवार्य है. लेकिन शहर में मात्र दस फीसदी दुकानो के गेट पर जीएसटी नंबर अंकित है. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि अमरपुर में किस तरह दुकानदारों के द्वारा जीएसटी कर की चोरी किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन