बिहार में नहीं है कानून का राज: हासमी

बिहार में नहीं है कानून का राज: हासमी
बांका. कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष शमी हासमी ने कहा है कि बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है. उन्होंने बताया कि जिस तरह से पटना में अस्पताल में घुसकर अपराधी रोगी की हत्या कर दिये इससे सुशासन की सारी पोल खुल जाती है. सरकार लाख सुरक्षा की दाबा कर ले, लेकिन इस तरह की घटना से साबित हो जाता है कि प्रदेश में किस तरह अपराधी पर पुलिस-प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है. सरकार आये दिन हत्या, लूट, अवैध शराब व बालू के कारोबार पर अंकुश लगाने पर असफल है. इसको लेकर कारोबारी व आमजनों में भय का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










