राजबाड़ा मुसहरी टोला से विद्युत ट्रांसफर्मर की चोरी

Updated:
विज्ञापन
राजबाड़ा मुसहरी टोला से विद्युत ट्रांसफर्मर की चोरी

थाना क्षेत्र के राजबाडा मुसहरी टोले से बुधवार के मध्य रात्रि विद्युत ट्रांसफर्मर की चोरी हो गयी

विज्ञापन

फुल्लीडुमर.

थाना क्षेत्र के राजबाडा मुसहरी टोले से बुधवार के मध्य रात्रि विद्युत ट्रांसफर्मर की चोरी हो गयी. विद्युत ट्रांसफर्मर की चोरी हो जाने से ग्रामीण अंधेरे में जीने के विवश हैं. ग्रामीण विद्युत उपभोक्ता धारीराम मांझी, रंजन मांझी, चंदन कुमार, चिगड मांझी, ठिठर मांझी, राम मांझी, भोली मांझी, गिरीश मांझी आदि ने भी बताया कि मामले की जानकारी विद्युत आपूर्ति शाखा फुल्लीडुमर के कनीय अभियंता अभिषेक पासवान को दे दी गयी है. उधर, जेई ने बताया कि ट्रांसफर्मर चोरी को लेकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध फुल्लीडुमर थाना में लिखित आवेदन दिया जाएगा. जल्द ही राजबाडा मुसहरी टोला में नया ट्रांसफार्मर लगाते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन