रजौन के दो घरों में चोरी

गुरुवार की सुबह दोनों घर वालों को हुई घटना की जानकारी
बांका/रजौन. रजौन के दो घरों में बुधवार को चोरी की घटना हुई. चोरों को एक घर में भले ही कुछ हाथ नहीं लग सका, लेकिन दूसरे मकान से बेखौफ चोर गिरोह ने कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह दोनों घर वालों को हुई. इसके बाद दोनों पीड़ितों ने रजौन थाना को लिखित आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार रजौन के खैरा मोड़ स्थित मुख्य मार्ग से सटे धोरैया प्रखंड के परसा निवासी दिलीप कुमार सिंह के नव निर्मित मकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने दो पंखा, बैटरी, इन्वेंटर, बिजली तार, समरसेबल के स्टार्टर के अलावे कई मुर्गे व मुर्गियों की चोरी कर ली. पीड़ित दिलीप कुमार सिंह मुर्गा-मुर्गी पालन करते हैं. इधर रजौन के बामदेव बाजार निवासी संतोष सिंह के मकान का ताला तोड़कर भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया, हालांकि इस घर में कोई समान चोरों को हाथ नहीं लगा. जानकारी के अनुसार दोनों पीड़ित अपने मकान में नहीं रहते हैं. रजौन पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




