कुर्मा चौक जाने की बात कहकर निकला युवक, फिर नहीं लौटा, पत्नी ने दर्ज कराया FIR

Updated:
विज्ञापन
कुर्मा चौक जाने की बात कहकर निकला युवक, फिर नहीं लौटा, पत्नी ने दर्ज कराया FIR

Banka News : सुबह घर से युवक यह कहकर निकला कि ‘कुर्मा चौक जा रहा हूं’, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा. अब परिवार को किसी अनहोनी का डर सता रहा है.

विज्ञापन

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट : बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. तिलवारी गांव निवासी रुखसाना खातून ने अपने पति मोहम्मद यूनुस के गायब होने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

घर से निकलने के बाद नहीं लौटे

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद यूनुस घर से यह कहकर निकले थे कि वे कुर्मा चौक जा रहे हैं. परिवार के लोगों को उम्मीद थी कि वे कुछ ही देर में वापस लौट आएंगे, लेकिन देर शाम तक जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हो गए.

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

परिवार और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन मोहम्मद यूनुस का कोई पता नहीं चल सका. रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली.

पत्नी ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

पति के अचानक लापता हो जाने के बाद पत्नी रुखसाना खातून ने धोरैया थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस से जल्द खोजबीन कर पति को सुरक्षित ढूंढने की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन