दक्षिण भारत शैली में बनेगा मंदारेश्वर काशी विश्वनाथ मंदिर

मंदार पर्वत शिखर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कार्य का प्रारूप एक माह के अंदर पूरा कर लिया जायेगा.
एक माह के अंदर मंदिर निर्माण का प्रारूप होगा पूरा, प्रतिनिधि, बौंसी. मंदार पर्वत शिखर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कार्य का प्रारूप एक माह के अंदर पूरा कर लिया जायेगा. रविवार को श्री राम कर्मभूमि न्यास के संयोजक डॉक्टर अर्जित शाश्वत चौबे के साथ-साथ तेलंगाना के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसिद्ध वास्तुकार व तकनीकी विशेषज्ञ श्री वेंकट राव जी के नेतृत्व में एक टीम के द्वारा पर्वत शिखर स्थित मंदिर वह आसपास का जायजा लिया गया. मालूम हो कि 2023 के मार्च महीने में बिहार के तत्कालीन राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के द्वारा संयुक्त रूप से मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास का काम किया गया था. इसके बाद अब तक दो बार मंदिर निर्माण से जुड़ी टीम के द्वारा यहां आकर सर्वेक्षण कर जरूरी कार्य को जमीनी स्तर पर करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है.
दक्षिण भारत की शैली पर बनेगा मंदिर
सर्वेक्षण करने आयी टीम ने बताया कि बालाजी तिरुपति व रामेश्वर मंदिर में निर्मित शैली के अनुसार मंदार पर्वत पर श्री मंदारेश्वर काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कराया जायेगा. बताया गया कि उक्त शिव मंदिर दक्षिण भारत शैली आधारित आगम शास्त्र अनुसार निर्मित किया जायेगा. शिव मंदिर निर्माण में गर्भालय और गोपुरम निर्मित होगा. जिसकी ऊंचाई कलश के साथ 90 फीट की होगी. गोपुरम में संपूर्ण शिव परिवार जिसमें शिव पार्वती, गणेश, कार्तिक, नंदी, सुब्रमण्यम स्वामी सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा को स्थापित किया जायेगा. इसके साथ मंदिर गुंबद पर चारों तरफ दक्षिणामूर्ति जिसमें वीरभद्र स्वामी, ध्यानशिवा, नटराज की प्रतिमा भी स्थापित होगी. बताया गया कि गोपुरम में कुल तीन स्तर रहेगा, जो मल्टी स्टोरीड भवन की तरह प्रतीत होगा. इसमें कलाकार नक्काशी भी करेंगे.आंध्र प्रदेश के शिल्पकार करेंगे निर्माण
अर्जित शाश्वत चौबे ने बताया कि पौराणिक वैदिक कलाकृतियों को ध्यान में रखते हुए मंदिर का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए आंध्र प्रदेश के शिल्पकार श्री एम वेंकटरमना की संस्था मलिकार्जुन स्वामी शिल्पी वर्क द्वारा इसे संपन्न कराया जायेगा. मंदिर निर्माण कार्य हैदराबाद के प्रख्यात भवन निर्माता व परामर्शी वेंकटेश्वर राव द्वारा किया जायेगा. काशी विश्वनाथ मंदिर का अवलोकन कर टीम के द्वारा जरूरी सर्वेक्षण को संपन्न किया गया. पूरे क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया है. विभिन्न एलिवेशन उपकरणों के प्रयोग से स्थल पर निर्मित होने वाले मंदिर की लंबाई, चौड़ाई का आकलन भी संपन्न किया गया है. साथ ही पर्वत पर मंदिर निर्माण से हुए आवश्यक बिंदुओं पर भी तकनीकी चर्चा की गयी. बताया गया कि अगले एक माह में आवश्यक तकनीकी व प्रशासनिक दिक्कतों को दूर कर मंदिर का विस्तृत स्ट्रक्चरल ड्राइंग व मंदिर के आर्किटेक्चर को अंतिम रूप देते हुए फाउंडेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. मंदिर निर्माण का मॉडल जारी कर दिया गया है. इस मौके पर स्थानीय ठेकेदार मोहित की टीम भी सक्रिय थी जो भविष्य में मंदिर निर्माण में सहयोगी की भूमिका में रहेगी. मौके पर मंदिर निर्माण से जुड़े स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता धीरज सिंह, संजीव भगत सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




