रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध युवक गिरफ्तार

रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध युवक गिरफ्तार
पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पंजवारा थाना अंतर्गत गश्ती कर रही टीम ने नवीन कुमार उम्र करीब 26 वर्ष पिता मधुसूदन यादव, साकिन पंजवारा, जिला बांका को संदिग्ध गतिविधियों में घूमते हुए पाया. संदिग्ध पाये जाने पर पुलिस ने नवीन कुमार को हिरासत में ले लिया. कानूनी प्रक्रिया के तहत, गिरफ्तार युवक को धारा 128 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी महोदय, बांका के न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




