संडे ऑन साइकिल रैली में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 07 Jun 2026 9:23 PM

विज्ञापन

डायट बांका एवं अरुणादित्य ट्रस्ट द्वारा रविवार को जिले में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बांका. विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर डायट बांका एवं अरुणादित्य ट्रस्ट द्वारा रविवार को जिले में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षु छात्रों के साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य साइकिलिंग को एक सरल, सुलभ एवं पर्यावरण-अनुकूल शारीरिक गतिविधि के रूप में बढ़ावा देना तथा युवाओं एवं आम नागरिकों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था. रैली के दौरान प्रतिभागियों ने फिट इंडिया आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर रैली को हरी झंडी दिखाने से पूर्व संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार ने कार्यक्रम की महत्ता पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि फिट इंडिया-संडेज़ ऑन साइकिल, युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक राष्ट्रव्यापी जन फिटनेस अभियान है. जिसका उद्देश्य साइकिलिंग को एक स्वस्थ, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल व्यायाम के रूप में बढ़ावा देना है. इस पहल के तहत भारत भर में रविवार की सुबह बड़े पैमाने पर सार्वजनिक साइकिल यात्राएं आयोजित की जाती हैं, जिनका उद्देश्य मोटापे से लड़ना और पर्यावरण के अनुकूल आवागमन को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम का सफल संचालन डायट बांका के स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा व्याख्याता डब्लू कुमार ने किया।

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन