सड़क दुर्घटना में राहगीर व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
Author Deepak kumar choudhary
Updated:
विज्ञापन

कटोरिया बाजार के सुईया रोड में रविवार की रात्रि हुई सड़क दुर्घटना में राहगीर व बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
विज्ञापन
कटोरिया बाजार के सुईया रोड में रंभा मार्केट के समीप हुई दुर्घटना
कटोरिया. कटोरिया बाजार के सुईया रोड में रविवार की रात्रि हुई सड़क दुर्घटना में राहगीर व बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ देवेंद्र कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. दुर्घटना में घायल हुए लोगों में सुईया रोड निवासी स्व दीपनारायण केशरी का 50 वर्षीय पुत्र गोपाल केशरी व कटोरिया निवासी स्व हरिहर चौधरी का 45 वर्षीय पुत्र सह बाइक चालक सुबोध कुमार चौधरी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, बाइक चालक कटोरिया बाजार से अपने घर जा रहा था. तभी रंभा मार्केट के समीप सड़क पार कर रहे गोपाल केशरी को बचाने में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. दुर्घटना में राहगीर व बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दुर्घटना की सूचना पर दोनों घायलों के परिजन काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपक चौधरी
दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










