रजौन में छात्र से ज्यादा छात्राओं का रहा दबदबा

बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा के जारी परिणाम ने साबित कर दिया कि लड़कियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है
बांका/रजौन. बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा के जारी परिणाम ने साबित कर दिया कि लड़कियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है. खासकर रजौन में मैट्रिक की परीक्षा में छात्रा से ज्यादा छात्राओं का दबदबा रहा. प्रखंड के नवादा बाजार उच्च विद्यालय में विजय शाह एवं माला देवी की पुत्री खुशी कुमारी ने 470 अंक प्राप्त कर टॉपर बनी. वहीं मनोज शाह एवं रूबी देवी के पुत्र अभिषेक कुमार ने 467 अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं उच्च विद्यालय उपरामा के छात्र ऋषि कुमार ने 450 व अमन कुमार ने 370 अंक हासिल किया है, इसके अलावे उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मझगांय की छात्रा दीपिका कुमारी ने 425 अंक लाकर अपने माता पिता सहित विद्यालय का नाम रोशन किया है. ॐ गायत्री आवासीय विद्यालय बसुहारा के संचालक रजनीश कुमार ने बताया कि ऋषि कुमार एवं अमन कुमार ने उनके संस्थान में ट्यूशन लिया था, रजनीश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




