शंभुगंज में पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Updated at : 30 Mar 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
शंभुगंज में पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

शंभुगंज में पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

भुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतहार गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी कर डेढ़ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतहार गांव निवासी प्रियांशु कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी काफी दिनों से क्षेत्र में गांजा तस्करी के धंधे में संलिप्त था और पुलिस को उसकी तलाश थी. जानकारी के अनुसार, पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद को सोमवार को गुप्त सूचना मिली थी कि छतहार गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की तस्करी कर रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान आरोपी को उसके घर से ही डेढ़ किलो गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी सूरत में ऐसे कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन