जीत-हार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म, चर्चा हुई तेज
Updated at : 12 Nov 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन

बांका विधानसभा सीट का मतदान दूसरे चरण में संपन्न होने के बाद दूसरे दिन भी चुनाव को लेकर चर्चा और विवाद का दौर जारी है.
विज्ञापन
पंजवारा. बांका विधानसभा सीट का मतदान दूसरे चरण में संपन्न होने के बाद दूसरे दिन भी चुनाव को लेकर चर्चा और विवाद का दौर जारी है. प्रत्याशियों के जीत-हार के कयास लगने शुरू हो गये और इसके साथ ही प्रत्याशियों पर दांव भी लगने लगे हैं. चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार व राजनीतिक दल अपने समर्थकों से क्षेत्रवार मतदान व वोटों के आंकड़ों को जुटाने में लग गये हैं.
आंकड़े बताकर जीत का दावा कर रहे समर्थक
होटल, चाय पान की दुकान, सार्वजनिक चौक-चौराहों में अब पार्टियों के कार्यकर्ता के साथ-साथ चुनाव में दिलचस्पी रखने वाले लोग भी अपने-अपने आंकड़े बताकर जीत का दावा-प्रतिदावा कर रहे हैं. जीत-हार के दावों के बीच अब कोई शर्त लगाने की भी चुनौती दे रहा है. एक ओर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक जीत के आंकड़े गिना रहे हैं तो दूसरी ओर एनडीए समर्थक केंद्र सरकार की योजनाओं के बल पर जीत के लिए आश्वस्त हैं. हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा व कम्युनिस्ट पार्टी के बीच होने से दोनों ही दल के समर्थक अपनी-अपनी जीत का भी दावा करने में लगे हैं. चुनाव के इस दौर में जीत व हार के मंथन के बीच दावों को लेकर लोगों की तकरार भी बढ़ गयी है और बातों ही बातों में लोगों के सुर भी तेज होते जा रहे हैं. जीत पर अड़े रहने के कारण दावे को लेकर विवाद भी लोगों का बढ़ गया है.14 नवंबर को खुलेगा किस्मत का ताला
विधानसभा चुनाव में अच्छे मतदान से राजनीतिक गलियारों की चर्चाएं तो गर्म है हीं. वहीं, जोड़-घटाव लगाने वाले राजनीतिक पंडित भी पशो-पेश में हैं. हालांकि, राजनीति का यह ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो 14 नवंबर को ही पता चलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




