ऑटो से शराब की खेप ले जा रहे तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 10:08 PM
सहायक थाना नवादा बाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सन्हौला- जगदीशपुर सड़क मार्ग पर कोतवाली चौक के पास शनिवार की सुबह एक पैसेंजर ऑटो से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
प्रतिनिधि रजौन. सहायक थाना नवादा बाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सन्हौला- जगदीशपुर सड़क मार्ग पर कोतवाली चौक के पास शनिवार की सुबह एक पैसेंजर ऑटो से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया. शराब के साथ खगड़िया के तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक गांव निवासी नागेंद्र चौधरी के पुत्र चंदन कुमार चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि गोड्डा से बड़ी मात्रा में शराब लेकर एक ऑटो चालक आ रहा है. सूचना मिलते ही नवादा बाजार थानाध्यक्ष पंकज किशोर द्वारा अपने सहयोगी के साथ कोतवाली चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान सन्हौला की ओर से आ रहे एक ऑटो चालक को रोका गया. तलाशी के दौरान ऑटो की छत पर बने विशेष तहखाना में सजाकर रखे 583 बोतल शराब बरामद की गयी. इन बोतलों में 185.325 लीटर शराब मिला है. मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस संकलिप्त है. इसके लिए जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चला रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










