तीस लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के लोहापुल के समीप छापेमारी के दौरान 30 लीटर चुलाई शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने सदर थाना क्षेत्र के लोहापुल के समीप छापेमारी के दौरान 30 लीटर चुलाई शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मौके पर शराब में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया. छापेमारी का नेतृत्व विभाग के दीपक महतो कर रहे थे. उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान टीम ने एक बाइक की तालाशी ली. बाइक पर लोड एक बोरे से 30 लीटर चुलाई शराब बरामद हुआ. मौके पर सदर थाना क्षेत्र के दोमुहान गांव के बाइक सवार तस्कर सचिन कुमार पिता अशोक दास को गिरफ्तार करते हुये उनकी बाइक को जब्त कर लिया गया है. इसके अलावा टीम ने नशे में धुत एक दर्जन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी शराबी को न्यायालय में पेश किया गया. जहां सभी को आर्थिक जुर्माना भुगतान के बाद किये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




