विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
बौंसी. बंधुआ कुरावा पुलिस ने 11.16 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पल्सर बाइक को भी जब्त किया गया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर खंगार गांव के चौक समीप से विदेशी शराब के साथ झारखंड के दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगनिया गांव निवासी ठाकुर दास के पुत्र कांग्रेस दास को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




