पंद्रह लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पंद्रह लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पंद्रह लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. फुल्लीडुमर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के इटवा आदिवासी टोला में छापेमारी कर 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया है कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी. गत सोमवार को संध्या गश्ती के दौरान इटवा गांव निवासी रमेश मरांडी के घर छापेमारी के दौरान 15 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ. मौके पर शराब तस्तर को भी धर दबोच लिया. गिरफ्तार शराब तस्कर के विरुद्ध मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपक कुमार

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन