15 लीटर शराब व एक बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 03 Mar 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
15 लीटर शराब व एक बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

15 लीटर शराब व एक बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

अमरपुर. शहर स्थित पुरानी चौक के समीप अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह के द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में एक बाइक व 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के बाजा गांव निवासी संजय यादव है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि अमरपुर बाजार में शराब तस्कर के द्वारा शराब की तस्करी होने वाली है. सूचना मिलते ही पुरानी चौंक पर छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान एक बाइक चालक पुलिस वाहन को देख तेजी से भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की में रखे पौलोथिन में बंधी 15 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि मौके से बाइक जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन