टोटो पलटने से बहन व भाई गंभीर रूप से घायल

टोटो पलटने से बहन व भाई गंभीर रूप से घाय
कटोरिया. कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क पर सुईया थाना अंतर्गत सतलेटवा मोड़ के पास मंगलवार को असंतुलित टोटो पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें टोटो पर सवार बहन व भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए. अन्य यात्रियों को भी चोटें लगी है. टोटो दुर्घटना में कटोरिया थाना क्षेत्र के पपरेवा गांव निवासी स्व लीलाधर दास का 28वर्षीय पुत्र पवन दास, छह माह की पुत्री मौसम कुमारी व बहन बबीता देवी पति गुड्डु रविदास ग्राम सुईया को परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. जख्मी पवन दास ने बताया कि वह अपनी पत्नी, बहन, बहनोई सहित अन्य परिजनों के साथ बेलहर थाना अंतर्गत साहबगंज बाजार जा रहा था. सतलेटवा मोड़ पर चालक द्वारा संतुलन खो दिए जाने के कारण टोटो सड़क किनारे ही पलट गयी. जिसमें वे लोग जख्मी हो गए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




