पंजवारा थाना के नये थानाध्यक्ष बने एसआई चंदन कुमार

एसआई चंदन कुमार ने सोमवार को विधिवत रूप से पंजवारा थाना के नये थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है
पंजवारा. एसआई चंदन कुमार ने सोमवार को विधिवत रूप से पंजवारा थाना के नये थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने पूर्व थानाध्यक्ष राजीव रंजन से कार्यभार संभाला. पदभार संभालने के बाद नये थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखना, क्षेत्र में शांति कायम रखना और अपराध पर पूरी तरह से रोकथाम करना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी. उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग से ही क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल स्थापित किया जा सकता है. ज्ञात हो कि पूर्व थानाध्यक्ष राजीव रंजन को पुलिस कप्तान द्वारा लाइन हाजिर किये जाने के बाद, एसआई चंदन कुमार को पंजवारा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. उनके कार्यभार संभालने के बाद से क्षेत्र के लोगों में नई ऊर्जा और उम्मीद का माहौल देखा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




