जल्धर राय हत्याकांड में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 27 Sep 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
जल्धर राय हत्याकांड में दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार

कटोरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने शुक्रवार की रात्रि छापेमारी अभियान के दौरान जल्धर राय हत्याकांड में संलिप्त दूसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने शुक्रवार की रात्रि छापेमारी अभियान के दौरान जल्धर राय हत्याकांड में संलिप्त दूसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपित संजय पुझार पिता किशन पुझार ग्राम बनियाकुरा बताया गया है. हत्याकांड में पूर्व में मुख्य अभियुक्त बबलू पुझार ग्राम बनियाकुरा को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कटोरिया थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्त संजय पुझार अपने घर पर है. सूचना के सत्यापन के क्रम में की गई छापेमारी में उसकी गिरफ्तारी करने में पुलिस टीम को सफलता मिली. विदित हो कि गत 3 सितंबर को जल्धर राय बनियाकुरा गांव स्थित पीडीएस दुकान से अंगूठा स्कैन कर वापस घर लौट र था. हदिया जोर के समीप बनियाकुरा गांव निवासी बबलू पुझार व संजय पुझार ने अपने एक साथी के साथ मिलकर लाठी व रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी. पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी बबलू पुझार को हत्याकांड के चौबीस घंटे के भीतर ही यानित गत 4 सितंबर को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन