पति-पत्नी विवाद मामले में एसडीपीओ ने की जांच

Updated:
विज्ञापन
पति-पत्नी विवाद मामले में एसडीपीओ ने की जांच

पंजवारा थाना क्षेत्र का है मामला

विज्ञापन

पंजवारा थाना क्षेत्र का है मामला प्रतिनिधि पंजवारा. थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजवारा बाजार निवासी एक पति-पत्नी के विवाद मामले की जांच के लिए मंगलवार को बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अर्चना कुमारी पंजवारा पहुंची. उन्होंने पीड़िता लक्ष्मी कुमारी एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली. गौरतलब है कि लक्ष्मी कुमारी ने अपने पति अमन आर्यन सहित ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर शिकायत की थी. साथ ही आवेदन के माध्यम से बताया कि उनका पुत्र सास के पास रखा गया है और उन्हें उससे मिलने नहीं दिया जा रहा है. जांच के दौरान पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार तथा केस के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक रामजनम कुमार भी मौके पर मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन