सड़क दुर्घटना में स्कूटी चालक घायल, देवघर रेफर
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 31 Dec 2025 9:01 PM
कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगालगढ़ गांव के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगालगढ़ गांव के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी स्कूटी चालक मो जमाल अंसारी आनंदपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के दोमुहान गांव का रहने वाला है. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार व डा रविश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया. जख्मी स्कूटी चालक जमाल अंसारी के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई है. घर से कटोरिया बाजार जाने के दौरान उक्त दुर्घटना घटित हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










