गर्मी ने मंदार की रौनक छीनी, सैलानियों की कमी से रोपवे और नौका विहार पर संकट

भीषण गर्मी का असर अब पर्यटन स्थलों पर साफ तौर पर दिखने लगा है. कभी सैलानियों से गुलजार रहने वाला मंदार पर्वत इन दिनों सूना-सूना नजर आ रहा है.
संजीव पाठक, बौसी. भीषण गर्मी का असर अब पर्यटन स्थलों पर साफ तौर पर दिखने लगा है. कभी सैलानियों से गुलजार रहने वाला मंदार पर्वत इन दिनों सूना-सूना नजर आ रहा है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी और तेज गर्म हवाओं के कारण पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गयी है, जिसका सीधा असर यहां की प्रमुख सुविधाओं रोपवे संचालन और नौका विहार पर पड़ रहा है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार जहां पिछले महीने तक मंदार में पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही थी, वहीं अब दिनभर में गिने-चुने सैलानी ही पहुंच रहे हैं. तेज धूप और लू जैसे हालात ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है.
रोपवे संचालन लगभग ठप, राजस्व पर असर
मंदार का रोपवे, जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षणों में से एक है, इन दिनों लगभग ठप पड़ा है. तेज हवा के कारण रोपवे का संचालन बहुत कम हो पा रहा है. सुरक्षा कारणों से इसे बार-बार रोका जा रहा है, जिससे न सिर्फ पर्यटक परेशान हैं, बल्कि विभाग को राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है.पापहारिणी सरोवर में नहीं के बराबर नौका विहार
मंदार तराई स्थित प्रसिद्ध पापहारिणी सरोवर में भी सन्नाटा पसरा हुआ है. यहां नौका विहार की गतिविधियां लगभग बंद जैसी स्थिति में पहुंच गयी हैं. नौका संचालन से जुड़े कर्मियों की रोजी-रोटी पर भी संकट मंडरा रहा है. नौका विहार का संचालन देख रहे जयवंत सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से दिनभर में बहुत कम सैलानी आ रहे हैं. इससे आय घट गई है और कर्मचारियों को मानदेय देने में कठिनाई हो रही है.स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा असर
पर्यटकों की कमी का असर सिर्फ रोपवे और नौका विहार तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय दुकानदारों, ठेला संचालकों और छोटे व्यवसायियों की आमदनी भी प्रभावित हुई है. मंदार पर निर्भर आजीविका वाले लोग इस स्थिति से खासे चिंतित हैं.मौसम सुधरने की उम्मीद में टिकी निगाहें
स्थानीय लोग और व्यवसायी अब मौसम में बदलाव का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है कि तापमान में गिरावट और अनुकूल परिस्थितियों के साथ एक बार फिर मंदार में सैलानियों की चहल-पहल लौटेगी. फिलहाल, गर्मी ने मंदार की रौनक को फीका कर दिया है और पर्यटन से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ा दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










