स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी क्लिनिक व अल्ट्रासाउंड केंद्र पर की छापामारी

Updated at : 10 Mar 2026 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी क्लिनिक व अल्ट्रासाउंड केंद्र पर की छापामारी

प्रखंड मुख्यालय स्थित बेलहर बाजार में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड एवं प्राइवेट क्लिनिक पर औचक छापामारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बेलहर बाजार में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड एवं प्राइवेट क्लिनिक पर औचक छापामारी अभियान चलाया गया. जिसके कारण प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राइवेट क्लिनिक में हड़कंप मच गयी और देखते ही देखते सभी क्लीनिक एवं अल्ट्रासाउंड केंद्र अपने-अपने क्लिनिक में ताला बंद कर मौके से फरार हो गया है. जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच टीम ने देव अल्ट्रासाउंड, किसान प्राइवेट क्लीनिक के अलावे अन्य क्लीनिक में छापामारी की. देव अल्ट्रासाउंड में निरीक्षण के क्रम में डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहने के कारण वहां तालाबंद कर दिया गया तथा डॉक्टर आने के बाद ही क्लीनिक खोलने का निर्देश दिया गया. वहीं किसान प्राइवेट क्लीनिक में भी काफी अनियमितता पाए जाने पर क्लीनिक को बंद करने का निर्देश दिया गया तथा वहां इलाज कर रहे सभी मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर डा. पंकज कुमार सिंह, जिला के प्रधान लिपिक रोहित कुमार, बेलहर के लिपिक सत्यजीत कुमार आदि छापामारी दल में शामिल थे.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन