पब्लिक एकादश ने प्रशासन एकादश को 111 रनों से किया पराजित

Updated at : 23 Feb 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
पब्लिक एकादश ने प्रशासन एकादश को 111 रनों से किया पराजित

-बिहार पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

विज्ञापन

चांदन. बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत रविवार को बिरनियां स्थिल खेल मैदान पर प्रशासन एकादश बनाम पब्लिक एकादश के बीच एक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ. प्रदर्शनी मैच में पब्लिक एकादश ने प्रशासन एकादश को 111 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पब्लिक एकादश की टीम ने शरीफ की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 14 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए प्रशासन एकादश की पूरी टीम 80 रनों पर ऑल आउट हो गयी. प्रशासन एकादश की ओर से थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार व वनरक्षी महिपाल कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए. विजेता टीम को थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार व अपर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस मौके पर पुअनि धर्मेंद्र कुमार, पुअनि सुनील कुमार, एएसआई चन्द्रधारी झा, मद्य निषेध के चेकपोस्ट प्रभारी अरविन्द कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन