आदिम जाति भुईयां, घटवार-घटवाल महासभा का मना 8वां स्थापना दिवस

आदिम जाति भुईयां, घटवार-घटवाल महासभा का मना 8वां स्थापना दिवस
करझौंसा स्थित दुर्गा स्थान मैदान में धूमधम से आयोजित हुआ कार्यक्रम कटोरिया. कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर करझौंसा स्थित दुर्गा स्थान के मैदान पर सोमवार को बिहार प्रदेश आदिम जाति भुईयां, घटवार-घटवाल महासभा का आठवां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. उक्त कार्यक्रम में बांका व जमुई जिला के अलावा पडोसी राज्य झारखंड के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में लोग शरीक हुए. स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद राय एवं संचालन कटोरिया प्रखंड अध्यक्ष राजाराम राय ने की. समारोह के मंच से उपस्थित नेताओं ने बिहार स��कार से घटवार-घटवाल जाति को भुईयां जाति के समान अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की मांग की. स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सह धोरैया के पूर्व जिला परिषद सदस्य गिरिधारी राय ने कहा कि भुईयां एवं घटवार-घटवाल जाति समान है. जन्म, मरण व विवाह संस्कार एक है. दोनों के गोत्र भी एक हैं. घटवार-घटवाल जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं दिया जाना बेईमानी है. इस मौके पर शंभुगंज उपप्रमुख अरूण कुमार राय, जामताडा के मधुसूदन राय, देवघर निवासी राजेंद्र राय, पिंटू राय, धनंजय राय, योगेंद्र राय, बाबूलाल राय, जयप्रकाश राय, सेवानिवृत शिक्षक बासुदेव राय आदि ने भी संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










