छठ महापर्व को लेकर तेज हुई तैयारियां, विभिन्न घाटों पर निर्माण कार्य जारी

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है. इसी बीच नदियों और जलाशयों में छठ व्रतियों के लिए घाट निर्माण की तैयारियां तेज हो गयी है.
पंजवारा. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है. इसी बीच नदियों और जलाशयों में छठ व्रतियों के लिए घाट निर्माण की तैयारियां तेज हो गयी है. पंजवारा स्थित चीर नदी के विभिन्न घाटों पर बुधवार से निर्माण कार्य आरंभ हो गया है. जानकारी के अनुसार, पंजवारा सती काली स्थान घाट, हाई स्कूल घाट और पानी टंकी घाट पर महादेव इन्कलेब कंपनी की ओर से छठ घाटों का निर्माण कार्य एवं रास्तों का समतलीकरण कराया जा रहा है. कंपनी के कर्मियों ने बताया कि चीर नदी के अन्य स्थानों पर भी छठ घाट तैयार किये जा रहे हैं. ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो. निर्माण कार्य के दौरान समाजसेवी रासमोहन ठाकुर भी मौके पर मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




