मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारी अंतिम चरण में, कार्यपालक अभियंता ने चिह्नित सभी स्थलों का किया निरीक्षण

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 10 Aug 2025 9:18 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम को लेकर तैयारी अंतिम चरण में

विज्ञापन

अमरपुर. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, अमरपुर अंतर्गत 7 प्रशाखा के 28 जगहों पर 12 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया जायेगा. इसको लेकर रविवार को विद्युत कार्यपालक अभियंता, अमरपुर सुभाष कुमार ने सभी चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया. साथ ही एसडीओ एवं जेई को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी अंतिम चरण में है, जिसे आज पुरी कर ली जायेगी. हर घर में मुख्यमंत्री का संदेश पत्र, पंपलेट और विद्युत विपत्र का वितरण तेजी से किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के संवाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए सभी संवाद स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी की व्यवस्था की जायेगी. कार्यक्रम को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है. साथ ही व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री के द्वारा उपभोक्ताओं से संवाद कर विस्तार से इसके बारे में जानकारी साझा करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहायक विद्युत अभियंता अरविंद कुमार, सहायक विद्युत अभियंता राजस्व अंबुज कुमार, जेई मणि शंकर कुमार, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार, शंकर कुमार चौधरी आदि सक्रिय है. प्रशाखा का नाम चिह्नित स्थल अमरपुर – अमरपुर नगर पंचायत, बल्लिकित्ता, रतनपुर मकदुम्मा एवं सुलतानपुर लक्ष्मीपुर चिरैया- महादेवपुर, पवई, कुशमाहा एवं कसबा शंभुगंज – पकरिया, करसोप, बिरनौधा एवं परमानंदपुर फुल्लीडुमर – सादपुर, राता, खेसर एवं भितिया रजौन – सिंहनान, कठचातर लीलातरी, धौनी बामदेव एवं संझा श्यामपुर धोरैया – बटसार, घसिया, चंदाडीह एवं कुर्मा सकहारा – नवादा खरौनी, तिलकपुर, मकैता बबुरा एवं सैनचक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन