पहले जुम्मे पर जामा मस्जिद में नमाज अदा की

रमजान के पहले जुम्मे को लेकर जिलेभर के मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी.
बांका. रमजान के पहले जुम्मे को लेकर जिलेभर के मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान शहर के शिवाजी चौक स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार की दोपहर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की. पहले जुम्मे की नमाज को लेकर मस्जिदों में विशेष व्यवस्था की गयी थी. जुम्मे की अजान से पहले पेश इमाम व मौलाना ने रमजान की अहमियत, शबाब और दीनी बातों पर तकरीर की. इस दौरान रोजों की फजीलत पर रोशनी डाली गयी और रमजान के पाक महीनें में रोजेदारों को ज्यादा से ज्यादा नेकियां कमाने का संदेश दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










