सैजपुर गांव में बजरंगबली प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

Updated at : 31 Mar 2026 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
सैजपुर गांव में बजरंगबली प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

बांका नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-6 सैजपुर गांव स्थित काली मंदिर परिसर में बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

बांका. बांका नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-6 सैजपुर गांव स्थित काली मंदिर परिसर में बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. यह शोभायात्रा शहर के तारा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शहर के आजाद चौक होते हुए काली मंदिर परिसर तक पहुंची. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, वहीं पुरुष श्रद्धालु जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा. रास्ते में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया. शोभायात्रा में घोड़ा भी शामिल किया गया था, जो आकर्षक रहा. शोभायात्रा मंदिर पहुंचने के बाद पंडित हरिकिशोर भारद्वाज एवं राजेश भारद्वाज के द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण कर बजरंगबली की प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा किया गया. प्रतिमा का अनावरण नगर परिषद के सभापति, बालमुकुंद सिन्हा एवं वार्ड 06 के पार्षद सरिता देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड संकीर्तन भी आयोजित किया गया, आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे यहां धार्मिक माहौल और भी भक्तिमय हो गया है. स्थानीय लोगों ने इस धार्मिक आयोजन को लेकर काफी उत्साह दिखाया और बढ़-चढ़कर भाग लिया. श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण मजबूत होता है और लोगों में आपसी भाईचारा भी बढ़ता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक चंदर बगबै, सुनील बगबै, कन्हाई बगबै, मुकेश कुमार, गोकुल बगबै, परमानंद बगबै, मनोज कामती, बिहारी लाल कामती, किशोर मंडल सहित अन्य ग्रामीण युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन