कलश शोभायात्रा के साथ तैरात्र अखंड संकीर्तन शुरु

Updated at : 31 Mar 2026 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
कलश शोभायात्रा के साथ तैरात्र अखंड संकीर्तन शुरु

प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित आंबेडकर परिसर में आयोजित तैरात्र अखंड संकीर्तन को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

जनप्रतिधियों व समाजसेवी ने फीता काट कर किया उदघाटन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित आंबेडकर परिसर में आयोजित तैरात्र अखंड संकीर्तन को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में सलेमपुर, पुरनचक, कल्याणपुर समेत विभिन्न गांव से 251 महिला एवं युवतियों ने अपने सिर पर कलश रखकर संकीर्तन स्थल से निकल कर गांव का भ्रमण करते हुए सुप्रसिद्ध बाबा दूबे भयहरण स्थान पहुंचे. जहां हरिद्वार से आये विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभराई अनुष्ठान पूर्ण की गयी. जल भराई अनुष्ठान के पश्चात महिला एवं युवतियों की टोली अपने सिर पर कलश रखकर पुनः उसी मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. तैरात्र संकीर्तन का प्रखंड प्रमुख मंजू देवी तथा पंचायत के मुखिया अर्चना देवी तथा मध्य क्षेत्र के भावी समाजसेवी मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उदघाटन किया. मौके पर पंचायत के मुखिया ने बताया कि भक्ति साधना से जहां एक तरफ वातावरण की शुद्धि होती है तो वहीं दूसरी तरफ मन को शांति भी मिलती है. प्रखंड प्रमुख ने बताया कि भक्ति भाव से आपसी सौहार्द तथा भाइचारा कायम रहती है. शोभा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. इस मौके पर शिक्षक प्रकाश सिंह, बीरेंद्र कुमार, धनंजय रजक, दिनेश दास, बासुकी शर्मा, आशुतोष सिंह, दिलीप दास, अशोक हरिजन, विजय कुमार, श्रवण कुमार, विदुर दास, अंकित कुमार, विवेकानंद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन