महर्षि मेंही की 141वीं जयंती पर निकाली गयी प्रभात फेरी

Updated:
विज्ञापन
महर्षि मेंही की 141वीं जयंती पर निकाली गयी प्रभात फेरी

संतमत के अनुयायियों के द्वारा रविवार को महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गयी.

विज्ञापन

बौंसी. संतमत के अनुयायियों के द्वारा रविवार को महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गयी. सजे हुए वाहन पर उनकी प्रतिमा को रखकर महर्षि मेंही आश्रम मनियारपुर से प्रभात फेरी बौंसी बाजार तक निकाली गयी. रथ पर सदगुरूदेव की झांकी के साथ विभिन्न संत विराजमान थे. मनियारपुर आश्रम के आचार्य पद पर विराजमान स्वामी चतुरानंद महाराज के नेतृत्व में संतमत सत्संग आश्रम से मुख्य सड़क पर निकाली गयी प्रभात फेरी में छोटे बड़े दर्जनों वाहनों के साथ अनुयाई शामिल हुए. प्रभात फेरी बाजार के विभिन्न मार्गों और गलियों से निकलकर वापस आश्रम लाई गयी. इस मौके पर बड़ी संख्या में संतमत के महिला पुरुष अनुयाई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन