बिहार दिवस पर कटोरिया के विभिन्न स्कूलों से निकली प्रभात फेरी

Updated:
विज्ञापन
बिहार दिवस पर कटोरिया के विभिन्न स्कूलों से निकली प्रभात फेरी

बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर कटोरिया के विभिन्न स्कूलों से प्रभात-फेरी निकाल कर नगर भ्रमण किया गया.

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन

कटोरिया. बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर कटोरिया के विभिन्न स्कूलों से प्रभात-फेरी निकाल कर नगर भ्रमण किया गया. साथ ही स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ. इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, दि विलेज स्कूल राजबाड़ा सहित अन्य स्कूलों से भी स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक आनंद कुमार के नेतृत्व में भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता, वॉलीबाल प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. आयोजन को सफल बनाने में वार्ड पार्षद सह अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, शिक्षक जितेंद्र कुमार, मौसम, मीना, संगीता, दिलनवाज, मो खुर्शीद आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन