हरे-भरे पेड़ों पर लकड़ी माफियाओं की नजर, पुलिस ने जब्त की दो लाख से अधिक की लकड़ी

Updated:
विज्ञापन
हरे-भरे पेड़ों पर लकड़ी माफियाओं की नजर, पुलिस ने जब्त की दो लाख से अधिक की लकड़ी

पुलिस ने जब्त की दो लाख से अधिक की लकड़ी

विज्ञापन

जनजीवन हरियाली अभियान को ठेंगा दिखा रहे लकड़ी माफिया, सरकारी जमीन पर काटे दो दर्जन पेड़ शंभुगंज. थाना क्षेत्र में इन दिनों लकड़ी माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है. ये माफिया हरे-भरे पेड़ों को किसानों से औने-पौने दाम में खरीदकर या सरकारी जमीन से काटकर पर्यावरण संरक्षण के सरकारी अभियानों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आने पर स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य की लकड़ी जब्त की है व संबंधित माफियाओं पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. मामला क्षेत्र के बटेश्वरनगर गांव से कैथा जाने वाली सड़क के किनारे नाथ बाबा स्थान के पास का है. यहां लकड़ी माफिया सरकारी जमीन पर लगे दो दर्जन से अधिक हरे-भरे पेड़ों को काटकर लकड़ी तैयार कर चुके थे. उसे ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे. इसी बीच किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना शंभुगंज अंचलाधिकारी को दी. सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी ने मौके का सत्यापन कराया, जिसमें पुष्टि हुई कि वृक्ष सरकारी जमीन पर लगाए गए थे. उन्हें अवैध रूप से काटा गया है. इसके बाद अंचलाधिकारी ने तुरंत थाना पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने पुनि सह थानाध्यक्ष बबलू कुमार के निर्देश पर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर बड़ी मात्रा में लकड़ी जब्त कर ली. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि जब्त की गयी लकड़ी की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक है. उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. ताकि जनजीवन हरियाली अभियान को नुकसान पहुंचाने वालों पर अंकुश लगाया जा सके. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस तत्परता की सराहना की है व मांग की है कि ऐसे माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए. ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी या निजी हरे-भरे पेड़ों की कटाई करने से पहले सौ बार सोचें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन