14 लीटर शराब पुलिस ने किया जब्त, प्राथमिक दर्ज
Published by : Abhay Kumar Updated At : 20 Jan 2026 7:10 PM
14 लीटर शराब पुलिस ने किया जब्त, प्राथमिक दर्ज
बेलहर. थाना क्षेत्र के चौरा गांव से पुलिस ने 14 लीटर देसी महुआ शराब जब्त किया. इस संबंध में पुअनि कमलेश सिंह ने थाना में चौरा गांव के धारो यादव के विरुद्ध अवैध रूप से शराब बिक्री करने तथा पुलिस को देखकर भाग जाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया गया है कि गुप्त सूचना मिली कि चौरा गांव में एक व्यक्ति के द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना की पुष्टि के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचित करने के बाद मौके पर पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भाग गया. उक्त व्यक्ति की पहचान चौकीदार के द्वारा धारो यादव के रूप में किया गया. जब उसके दलान पर जाकर छापामारी किया गया तो उसके दलान के एक कोने में लाल सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरे में 1-1 लीटर के पॉलिथीन में बांधा 14 लीटर देसी महुआ शराब पाया गया. जिसे जब्त किया गया. भागे गये व्यक्ति धारो यादव के विरुद्ध अवैध रूप से शराब रखने एवं बिक्री करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










