बांका के मंदिरों में आज दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर, सुबह-शाम होगी महाआरती

Updated:
विज्ञापन
बांका के मंदिरों में आज दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर, सुबह-शाम होगी महाआरती

Banka News : बांका में आज धार्मिक उत्साह और भक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिलेगा. जिले के विभिन्न बजरंगबली मंदिरों में सुबह और शाम महाआरती का आयोजन किया जाएगा. मंदिरों के पट सुबह 5 बजे खुलेंगे और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ेगी. शहर के कई प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा, भोग और भव्य आरती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

विज्ञापन

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट :

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बजरंगबली मंदिरों में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया जायेगा. सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगी है. मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल और जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा. श्रद्धालु मंदिर का पट खुलने का इंतजार करते नजर आये.

भयहरण स्थान और पंचमुखी मंदिर में विशेष पूजा

शहर के प्रसिद्ध भयहरण स्थान एवं बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर में सुबह 5 बजे मंदिर का पट खोल दिया जाएगा. यहां विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन और पूजा के लिए पहुंचेंगे. मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है.

शाम की आरती में बांटा जायेगा प्रसाद

शहर के विभिन्न बजरंगबली मंदिरों में संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा. इसके अलावा अन्य मंदिरों और हनुमान मंदिरों में शाम के समय भव्य महाआरती का आयोजन होगा. मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है.

मंदार के मधुसूदन मंदिर में दिनभर चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

मंदार स्थित मधुसूदन मंदिर में पूरे दिन विशेष पूजा-अर्चना होगी. मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह 7.30 बजे पंडित विंदेश्वरी झा उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा द्वारा भगवान की प्रतिमा का महास्नान कराया जाएगा. दोपहर 12 बजे भगवान को विशेष भोग अर्पित किया जायेगा.शाम छह बजे शृंगार पूजा और भव्य आरती का आयोजन होगा. श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट दोपहर 1 बजे फिर से खोला जायेगा. वहीं देर शाम 7 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन