लापता हुए बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Updated at : 03 Mar 2025 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
लापता हुए बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

लापता हुए बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

विज्ञापन

बौंसी. बंधुआकुरवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाबू पुर गांव से लापता हुए पांच बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गांव के 9 वर्षीय अविश कुमार, 13 वर्षीय नीतीश कुमार, 12 वर्षीय आशीष कुमार, 7 वर्षीय प्रिंस कुमार और 12 वर्षीय नीतीश कुमार के लापता होने की सूचना उनके परिजन संजय यादव, बुल्लू यादव, जयकांत यादव, शिव प्रसाद यादव और राजेंद्र यादव ने दूरभाष पर थानाध्यक्ष को दी थी. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना की टीम को बच्चों की खोजबीन में लगा दिया. साथ ही आसपास के ग्रामीण और जन प्रतिनिधियों से संपर्क की. पुलिस के प्रयास से पांचों बच्चों की बरामदगी झारखंड के पौड़या हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडेमोड़ के पास से कर ली गयी. बच्चों ने पुलिस को बताया कि वह लोग खेल में भटकते-भटकते हुए यहां तक चले आए थे. बच्चों को सकुशल उनके घर तक पहुंचने में थानाध्यक्ष के साथ-साथ पुलिस अवर निरीक्षक अनुज कुमार चौधरी, दिलीप कुमार, कांस्टेबल रामू, विपिन सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन