जमीन फर्जीवाड़ा मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 27 May 2026 8:58 PM

विज्ञापन

दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया के तहत इश्तहार चस्पा करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना कांड संख्या 63/2022 में नामजद एवं लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया के तहत इश्तहार चस्पा करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. मंगलवार को शंभुगंज थाना पुलिस ने चटमा बाजार गांव पहुंचकर फरार आरोपी उमा देवी, पति इंद्रदेव सिंह तथा चंद्रमणि सिंह, पिता इंद्रदेव सिंह के घर पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तहार चस्पा किया. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद के निर्देश पर अवर निरीक्षक सौरभ कुमार एवं संतोष कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे. पुलिस टीम ने गांव में ढोल बजवाकर सार्वजनिक रूप से इश्तहार की उद्घोषणा की तथा आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर उन्हें न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का अंतिम अवसर दिया. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपी वर्ष 2022 में दर्ज एक जमीन फर्जीवाड़ा मामले में नामजद हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं. न्यायालय से जारी आदेश के आलोक में उनके विरुद्ध इश्तहार चिपकाने की कार्रवाई की गयी है. उन्होंने कहा कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयासरत है और न्यायालय के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है. उन्होंने फरार आरोपियों से जल्द आत्मसमर्पण करने की अपील करते हुए कहा कि अन्यथा कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन