पुलिस ने दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :12 Dec 2025 6:06 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया
विज्ञापन
बेलहर.
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त डुमरिया पंचायत अंतर्गत तिवारीटोला आमगढ़वा गांव के उमेश यादव व चांदन प्रखंड के उत्तरी कस्बा वसीला पंचायत अंतर्गत कैलाश पहाड़ी गांव निवासी सुखदेव कोल के विरुद्ध न्यायालय में पूर्व से चल मुकदमा चल रहा था. जिसमें दोनों के फरार रहने के कारण न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था. पुलिस ने छापामारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिय. इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ अन्य पुलिस जवान शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




