पंजवारा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

प्रकाश पर्व दीपावली, महापर्व छठ एवं विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को पंजवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
पंजवारा. प्रकाश पर्व दीपावली, महापर्व छठ एवं विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को पंजवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने की. बैठक में उन्होंने त्योहारों के दौरान होने वाले आयोजनों की जानकारी ली और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की. महापर्व छठ को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न नदियों एवं तालाबों पर बनने वाले छठ घाटों की स्थिति और खतरनाक घाटों की जानकारी भी ली गयी. विधानसभा चुनाव को लेकर थानाध्यक्ष ने संवेदनशील बूथों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की. बैठक में सबलपुर पंचायत के मुखिया निखिल बहादुर सिंह, पंजवारा मुखिया भोला पासवान, पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान, सरपंच मुकुंद दास, सामाजिक कार्यकर्ता रासमोहन ठाकुर, सुमन सिंह, रौशन झा, अजीत सिंह, अशोक सिंह, निरंजन यादव, बबलू परैया सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




