छुट्टियों में छात्रों की पढ़ाई के लिए स्टडी कॉर्नर बनाने की दी सलाह

Updated at : 31 May 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
छुट्टियों में छात्रों की पढ़ाई के लिए स्टडी कॉर्नर बनाने की दी सलाह

प्रखंड के सरकारी स्कूलों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

धोरैया. प्रखंड के सरकारी स्कूलों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. गर्मी छुट्टी से पहले पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सीखेंगे हम विषय पर आयोजित संगोष्ठी में छात्रों के पठन-पाठन से संबंधित विषयों पर अभिभावकों को जानकारी देते हुए सलाह दी गयी. इस दौरान विद्यालय प्रधान द्वारा अभिभावकों को सलाह दी गयी कि छुट्टियों के दौरान छात्रों को पढ़ने के लिए घर पर एक स्टडी कॉर्नर विकसित करें, ताकि छात्र गर्मी की छुट्टी के दौरान विद्यालय में दिए गए गृह कार्य को पूरा कर सकें. साथ ही मई माह तक विद्यालय में पढ़ाये गये विषयों का रिवीजन कर सके. शिक्षकों द्वारा बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के अलावा अभिभावकों को छात्रों को उपलब्ध करायी गयी पाठ्य पुस्तक, अभ्यास पुस्तिका, डायरी एवं टीएलएम की जानकारी दी गयी. इस दौरान पाठ्य पुस्तक अभ्यास पुस्तिका एवं डायरी में जींद लगाने की भी बात कही गयी, ताकि पाठ्य पुस्तक लंबे समय तक टिकाऊ रह सके. इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा टोल मोहल्ले में आयोजित समर कैंप में बच्चों को भेजने की बात कही गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन